पाकुड़, अगस्त 24 -- Pakur News: महेशपुर प्रखंड के हाथीमारा ग्राम स्थित कैथोलिक चर्च में पीरामल फाउंडेशन (स्वास्थ्य) की ओर से जन जागरूकता अभियान चलाया गया। उक्त चर्च के फादर हिलेरीयस टिज्जा के निर्देशन में पीरामल स्वास्थ्य के बीपीएम कृष्णा कुमार पोद्दार ने सभी उपस्थित ग्रामीणों को पीरामल स्वास्थ्य के सेवा भाव के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्रखंड के सभी गांव में स्वास्थ्य विभाग के साथ पीरामल स्वास्थ्य के द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम प्रत्येक घर के सभी सदस्यों का प्रॉपर हेल्थ काउंसलिंग, शुगर, बीपी, हीमोग्लोबिन, चेस्ट एक्स-रे व अन्य जांच किया जाएगा। वहीं उक्त चर्च के फ़ादर ने चर्च में काफी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने गांव में लगन...