Pakur News: केजीबीवी में 150 छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच
पाकुड़, जुलाई 9 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर के डॉ़ अंजनी कुमार भगत एवं एएनएम उषाबेला मुर्मू ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 150 छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की। स्वास्थ्य जांच के क्रम में छात्राओं की मौसमी बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम, पतला दस्त सहित अन्य मौसमी व जल जनित बीमारियों की जांच कर नि:शुल्क आवश्यक दवाएं दी। डॉ़ अंजनी कुमार भगत ने छात्राओं को बरसात के पानी से बचने, पीने का पानी यथासंभव गर्म कर पीने तथा खाने पीने में सावधानी बरतने की सलाह दी। इस मौके पर विद्यालय की वार्डेन सहित शिक्षिकाएं उपस्थित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.