Pakur News: केजीबीवी में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
पाकुड़, जुलाई 27 -- Pakur News: प्रखंड के झरिया में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं जागरूकता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत के दिशा-निर्देश पर विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. मंजर आलम एवं डॉ. अभय श्रॉफ एवं प्रभात दास के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने विद्यालय पहुंचकर सभी छात्राओं का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण किया। इस दौरान छात्राओं को मौसमी बीमारियों से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व तथा आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में जीएनएम सबीना बास्की एवं पिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.