पाकुड़, जुलाई 4 -- Pakur News: पाकुड़/पाकुड़िया, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर सचिव बंदना किरो के मार्गदर्शन में शनिवार को पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पाकुड़िया में 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

डायन प्रथा के खिलाफ जागरूकता उक्त कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो़ नुकुमुद्दीन शेख ने बताया कि डायन प्रथा एक सामाजिक कुरीति है। डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम के तहत डायन कहना, प्रताड़ित करना, मारना-पीटना या किसी बड़ी घटना को अंजाम देना अपराध है। जिसमें सजा का प्रावधान है। बीमारी का का...