Pakur News: कुश्ती प्रतियोगिता में मनीष यादव बने विजेता, छोटू सोरेन उप विजेता
पाकुड़, जुलाई 2 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। हूल दिवस के अवसर पर प्रखंड के सुंदरपहाड़ी मैदान में मंगलवार शाम को एक दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दंगल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में रद्दीपुर ओपी प्रभारी अजय कुमार उपाध्याय, पंचायत के मुखिया डीजेन हेम्ब्रम, मजदूर यूनियन के लीडर नबीउल इस्लाम मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दंगल प्रतियोगिता में झारखंड के अलावा बंगाल के पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेंच और दम-खम का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कई मुकाबले अंतिम क्षण तक रोमांचक बने रहे। जहां पहलवानों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। फाइनल प्रतियोगिता में नारायणपुर के मनीष यादव ने कमारपोखर के छोटू सोरेन को पटखनी देकर विजेता बना। यह भी पढ़ें- Ara News: तीजा पर पारंपरिक खेल प्रतियोगिता, बहादुरपुर विजेता मनीष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.