Pakur News: किशुन वर्मा ज्वेलर्स लूटकांड का 10 दिनों में पुलिस ने किया उद्भेदन
पाकुड़, सितम्बर 12 -- Pakur News: अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। मुख्य बाजार स्थित 'किशुन वर्मा ज्वेलर्स' में हुई 13.50 लाख रुपए की भीषण लूट मामले का पुलिस ने महज 10 दिनों के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है। पाकुड़ एसपी अनुदीप सिंह के निर्देशन और महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीनों शातिर अपराधियों को अवैध हथियार, कारतूस, लूटे गए आभूषण और घटना में इस्तेमाल दो बाइकों के साथ धर दबोचा है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 02 सितंबर को हुई इस वारदात के संबंध में दुकान मालिक के पुत्र आकाश वर्मा के फर्दबयान पर अमड़ापाड़ा थाने में कांड संख्या 68/2026 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित 06 टीमों ने मानवीय, वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सघन छापेमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.