पाकुड़, अक्टूबर 22 -- संदिग्ध मौत के मामले की जांच Pakur News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काशीला दुकान टोला में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक का शव फंदे से लटका हुआ मिला, जिससे प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस यह जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या किसी प्रकार की हत्या। घटना की सूचना मिलते ही सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ जिला परिषद सदस्या मंजुला हांसदा भी घटनास्थल पर मौजूद थीं, जिन्होंने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी थी। मृतक की पहचान बाबुधन हांसदा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतक की कुल चार संतानें जिनमें प्रियंका हांसदा, शीला हांसदा, माइकल हांसदा, ज्योतिका हांसदा हैं। स्थानीय लोगों और प...