Pakur News: कागजात की कमी पर कड़ाई, नगर थाना क्षेत्र में पकड़े गए कई वाहन
पाकुड़, अक्टूबर 26 -- Pakur News: जिला परिवहन विभाग के निर्देश पर नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने और कागजात दुरुस्त नहीं मिलने पर कई वाहनों को जब्त कर नगर थाने में सुरक्षित रखा गया। अचानक चलाए गए इस वाहन जांच अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मुख्य मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट तथा बीमा की बारीकी से जांच की। इस विशेष वाहन चेकिंग अभियान का संचालन नगर थाना प्रभारी जौन मुर्मू के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान पुलिस टीम में मिथुन रजक, अभिषेक कुमार समेत अन्य सशस्त्र बल के जवान और पुलिसकर्मी प्रमुख रूप से शामिल रहे, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। यह भी पढ़ें- Pa...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.