पाकुड़, जुलाई 27 -- Pakur News: पाकुड़िया थाना क्षेत्र के गणपुरा गांव से मानवता की मिसाल पेश करने वाली एक प्रेरणादायक घटना सामने आई है। गांव में लगभग 15 दिनों से एक बेजुबान कुत्ता अपने सिर पर प्लास्टिक का डिब्बा फंस जाने के कारण भोजन और पानी के लिए भटक रहा था तथा काफी पीड़ा झेल रहा था। जब गांव के युवाओं सूरज भगत, विशाल, माणिक, मोहित, अमन और शंकर भगत की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने उसे बचाने का संकल्प लिया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत, धैर्य और सूझबूझ के बाद युवाओं ने कुत्ते को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उसके सिर से प्लास्टिक का डिब्बा निकाल दिया, जिससे उसे बड़ी राहत मिली। इस अवसर पर सूरज भगत ने कहा कि हर पशु-पक्षी और जीव-जंतु को इस धरती पर जीने का समान अधिकार है तथा पर्यावरण और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए सभी को बेजुबान जीवों के प्रति ...