पाकुड़, सितम्बर 25 -- Pakur News: करमा पूजा की रात घर से निकला 13 वर्षीय दीनानाथ सिंह फिर कभी वापस नहीं लौट सका। तीन दिनों तक परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में भटकते रहे। शुक्रवार को परगना नदी के पाकुड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मोगलाबांध के समीप नदी में उसका शव तैरता मिला। शव की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जिस बच्चे को परिजन जिंदा खोज रहे थे। उसकी लाश नदी से बरामद हुई। नयाग्राम निवासी हरिनंदन सिंह का पुत्र दीनानाथ मंगलवार रात गांव में आयोजित करमा पूजा में शामिल होने गया था। पूजा खत्म होने के बाद वह घर नहीं लौटा। देर रात तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने आसपास और गांव में उसकी तलाश शुरू की। कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता देखते हुए एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में ए...