पाकुड़, जुलाई 15 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ़ केके सिंह के नेतृत्व में ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मलेरिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें राजकिशोर प्रसाद (केटीएस) ने अपने टीम के साथ भाग लिया। उनकी टीम में शांतनु मंडल, रंजन कर्मकार, उज्जवल मंडल, वहिदुज जमान, ध्रुपनन्दन ठाकुर, रीता सिंह उपस्थित थे। इस शिविर में विद्यालय के बच्चों सहित शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की मलेरिया जांच की गयी। जांच में किसी को भी मलेरिया से संक्रमित नहीं पाया गया। शिविर के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केके सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मलेरिया के कारण, लक्षण, बचाव एवं रोकथाम के प्रभावी उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर जांच, घर एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखना, जल ज...