पाकुड़, जुलाई 8 -- Pakur News: ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल पाकुड़ में बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। संगोष्ठी में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा हाल ही में सम्पन्न हुई प्रथम जांच परीक्षा के परिणामों की जानकारी अभिभावकों को दी गई एवं विद्यार्थियों की मूल्यांकित उत्तरपुस्तिकाएं भी प्रदर्शित की गईं।

संगोष्ठी की चर्चा शिक्षकों ने अभिभावकों से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर विस्तार से चर्चा की तथा बच्चों के समग्र विकास हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके साथ ही अभिभावकों की शिकायतें व सुझाव भी ध्यानपूर्वक सुने गए।

निदेशक का संदेश इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक मनोज भगत ने उपस्थित सभी अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी बच्चों के सर्वांगीण विकास में एक महत्वप...