पाकुड़, अगस्त 2 -- Pakur News: सावन माह में इस बार ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते रुझान के कारण पाकुड़ के स्थानीय कपड़ा दुकानदारों का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बाजारों में बोलबम, भगवा वस्त्र और पूजा सामग्री सजे होने के बावजूद खरीदारों की कमी बनी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि बिक्री पिछले वर्षों के मुकाबले एक-चौथाई भी नहीं रह गई है। ​व्यापारियों के अनुसार, ग्राहक विशेषकर युवा मोबाइल पर नए ऑनलाइन डिजाइन व कम दामों का मिलान कर सीधे इंटरनेट से ऑर्डर कर रहे हैं या दुकानें सिर्फ दाम पता करने आ रहे हैं। इससे थोक और फुटकर विक्रेताओं के अलावा टेलरिंग कारोबार पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है।दुकानदारों ने बताया कि सावन के इस सीजन में जैसी बिक्री पहले हुआ करती थी, इस बार उसका चौथाई हिस्सा भी नहीं बिक पा रहा है। दुकानों में बोलबम के वस्त्र टंगे के टंगे प...