पाकुड़, अक्टूबर 28 -- Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत बुधवार को प्रखंड कार्यालय में एसडीओ साइमन मरांडी की अध्यक्षता में सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी मनोज कुमार उपस्थित थे। बैठक के दौरान एसडीओ ने सभी बीएलओ से अब तक सत्यापित नहीं किए गए मतदाताओं की सूची विहित प्रपत्र में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही एसआईआर के दौरान चिह्नित अपात्र मतदाताओं की सूची भी मांगी गई। एसडीओ ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि सत्यापन से छूटे मतदाताओं के घर दोबारा जाकर उनसे आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करें तथा सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें। यह भी पढ़ें- Bokaro News: चास एस...