Pakur News: एसआईआर को लेकर उप निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षात्मक बैठक
पाकुड़, नवम्बर 5 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अमड़ापाड़ा प्रखंड सभागार में उप निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर पेशकार टीम के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर एईआरओ सह प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।बैठक के दौरान होम-टू-रोल वेरिफिकेशन, मतदाताओं के विवरणों के सत्यापन एवं मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि 01 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.