पाकुड़, जुलाई 12 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित रविवार को प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से एक दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Adityapur News: प्रखंड स्तरीय कंट्रोल रूम का किया निरीक्षणविशेष दर्शक कार्यक्रम में पाकुड़ जिले से पहुंचे उपायुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी सुजीत कुमार ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए बताया कि प्रखंड के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की गंभीर समस्या बनी हुई है। इसके कारण बूथ स्तर पर भरे गए गणना प्रपत्रों का समय पर ऑनलाइन डिजिटाइजेशन नहीं हो पा रहा है, जिससे कार्य की प्रगति प्रभ...