Pakur News: एलीट पब्लिक स्कूल में दीपावली और छठ की रही धूम
पाकुड़, नवम्बर 7 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। दीपों की जगमगाहट, लोक आस्था की पवित्रता और भारतीय संस्कृति की अनुपम छटा से शनिवार को एलीट पब्लिक स्कूल, पाकुड़ का परिसर उत्सवमय हो उठा। दीपावली एवं छठ पूजा के पावन अवसर पर विद्यालय में विशेष बुकलेस डे का आयोजन किया गया। इस दिन पुस्तकों और नियमित कक्षाओं से अलग विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, सांस्कृतिक समझ और सामाजिक जिम्मेदारी को प्रदर्शित करने का अवसर दिया गया। विशेष प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, विभिन्न प्रतियोगिताओं और रचनात्मक गतिविधियों ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष प्रार्थना सभा के साथ हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने दीपावली और छठ पूजा के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों ने अपनी प्रस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.