Pakur News: एलीट पब्लिक स्कूल पाकुड़ ने निकाली जागरूकता रैली
पाकुड़, सितम्बर 21 -- Pakur News: नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि उसके परिवार, समाज और देश के भविष्य पर भी गंभीर प्रभाव डाल सकता है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एलीट पब्लिक स्कूल, पाकुड़ की ओर से "नशा मुक्त युवा - विकसित भारत" विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने जागरूकता रैली निकालकर समाज को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। यह अभियान सीबीएसई द्वारा संचालित नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत पहल के अनुरूप आयोजित किया गया। सीबीएसई ने 20 सितंबर 2026 को नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय पर टॉकाथॉन आयोजित करने तथा 16 से 20 सितंबर के बीच विद्यालयों में जागरूकता गतिविधियां संचालित करने का आह्वान किया था। अभियान का उद्देश्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.