Pakur News: एमएमडीआर कानून से राज्य सरकार को आर्थिक क्षति की आशंका: उपासना
पाकुड़, सितम्बर 4 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। बन्नोग्राम पंचायत के बन्नोग्राम गांव में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए एमएमडीआर कानून के विरोध में झामुमो की ओर से जनजागरण अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पर्यवेक्षक सह झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी ने किया। ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपासना मरांडी ने कहा कि केंद्र सरकार के इस कानून से राज्य सरकार को आर्थिक क्षति होने की आशंका है, जिसका प्रतिकूल प्रभाव झारखंड की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन समेत कई योजनाएं सीधे आम जनता के हित से जुड़ी हैं, इसलिए राज्य के अधिकार एवं हितों की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक और एकजुट होना जरूरी है। यह भी पढ़ें- एमएमडीआर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.