पाकुड़, अगस्त 6 -- Pakur News: जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पाकुड़ के निर्देश के आलोक में एनईपी 2020 के अनुरूप गुरूवार को महेशपुर प्रखंड के बड़कियारी संकुल अंतर्गत 1 विद्यालय- मध्य विद्यालय बड़कियारी तथा गढ़बाड़ी संकुल के 14 विद्यालयों, कुल 15 विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया। गुरूवार को गढ़बाड़ी संकुल अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सोनारपाड़ा में एसएमसी का पुनर्गठन पर्यवेक्षक सह संकुल साधन सेवी जयशंकर सिंह की उपस्थिति में किया गया। जिसकी अध्यक्षता आईनुल शेख ने की। जिसमें लक्ष्मी मंडल अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुई। जबकि जासमीरा बीवी उपाध्यक्ष के रूप में चयनित की गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका गौरी साहू समेत विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व अभिभावक उपस्थित थे।फोटो यह भी पढ...