Pakur News: एएनसी शिविर में 18 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
पाकुड़, अगस्त 26 -- Pakur News: प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में बुधवार को नियमित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत एएनसी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 18 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 09 तारीख तथा प्रत्येक माह के अंतिम बुधवार को एएनसी शिविर आयोजित किया जाता है। जांच के दौरान महिलाओं का रक्तचाप, वजन, हीमोग्लोबिन एवं आवश्यक लैब जांच की गई। इसके अलावा गर्भावस्था से संबंधित स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श दिया। महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, आयरन-फोलिक एसिड की गोलियों का नियमित सेवन करने, समय पर टीकाकरण कराने तथा संस्थागत प्रसव को प्राथमि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.