Pakur News: एएनसी शिविर में 151 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच
पाकुड़, अक्टूबर 9 -- Pakur News: प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं सुरक्षित मातृत्व को लेकर एएनसी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान प्रखंड क्षेत्र से पहुंचीं कुल 151 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान डॉ. अभय सर्राफ, डॉ. मंजर आलम एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं के रक्तचाप, वजन, हीमोग्लोबिन समेत अन्य आवश्यक जांच की तथा गर्भावस्था से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी चिकित्सकीय सलाह दी। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने, आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियों का नियमित सेवन करने, समय पर आवश्यक टीकाकरण कराने तथा संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.