पाकुड़, अगस्त 3 -- Pakur News: प्रखंड क्षेत्र में विगत कई दिनों से हल्की बारिश के बाद कड़ी धूप निकलने की वजह से उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी में बिजली की आंख-मिचौनी से आम लोग परेशान है। उल्लेखनीय है कि विगत शनिवार रात से रविवार सुबह तक बिजली नदारद रही। रविवार दोपहर को बिजली आई पर बिजली की आंख-मिचौनी जारी रही। कुछ ऐसा ही हाल रविवार रात से समाचार भेजे जाने तक सोमवार को भी रही। बिजली चले जाने का अंदाजा तो लोग लगा लेते हैं। पर बिजली फिर कब आएगी। इसका अंदाजा लोग नहीं लगा पा रहे हैं। बिजली की आंख-मिचौनी के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। हालांकि आसमान में कभी धूप कभी छांव का खेल भी जारी है। कभी कड़ी धूप रहती है तो अचानक आसमान में बादल छा जाते है। यहां यह बताना जरूरी है कि विगत शनिवार से प्रखंड क्षेत्र में कहीं तेज आ...