पाकुड़, अक्टूबर 14 -- Pakur News: दुर्गापूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं पूजा पंडालों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने हिरणपुर प्रखंड स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के समक्ष नमन कर आशीर्वाद लिया तथा पूजा समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पंडाल परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि पूजा समिति द्वारा की गई व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं। निरीक्षण के दौरान बाजार परिसर में पेयजल से संबंधित कुछ समस्याएं सामने आईं, जिनके त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक पहल की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- Khagari...