पाकुड़, अगस्त 2 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर चौक में प्रतिदिन लोगों को ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से परेशानी उठानी पड़ती हैं। जिससे विवश होकर राहगीरों व अन्य वाहन चालकों को बाहर निकलने का रास्ता ढूंढना पड़ता है। इस हालत में अंबेडकर चौक पर ई-रिक्शा चालकों की मनमानी के चलते जाम की स्थिति बन जाती है।

ई-रिक्शा चालकों का व्यवधान ई-रिक्शा चालकों की मनमानी का आलम यह है कि दुकान के सामने भी ई-रिक्शा को खड़ा कर देते हैं। जिस कारण दुकानदार भी ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से परेशान रहते है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम कि यह स्थिति लगभग हर दिन बन जाती है। लोगों ने बताया कि ई-रिक्शा चालकों की मनमानी इस कदर बढ़ गयी है कि स्थानीय पुलिस के मना करने के बावजूद भी चालक सड़क के आसपास इधर-उधर तितर-बितर करके अपने वाहनों को खड...