Pakur News: ईद-उल-मिलादुन्नबी को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक
पाकुड़, अगस्त 25 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। आगामी ईद-उल-मिलादुन्नबी के पर्व को जिले में शांति, आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ संपन्न कराने को लेकर नगर थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों समुदायों के प्रबुद्ध नागरिकों, गणमान्य लोगों और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने मिलकर पर्व को पारंपरिक और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की बात दोहराई। जुलूस, रैलियों और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती होगी। यह भी पढ़ें- Palamu News: ईद-ए-मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.