Pakur News: इंटिमेट फैशन चेन्नई में मिली नौकरी, कल्याण गुरुकुल के 10 अभ्यर्थी रवाना
पाकुड़, सितम्बर 11 -- Pakur News: कल्याण गुरुकुल के प्रशिक्षणार्थियों के लिए शुक्रवार का दिन खुशियों भरा रहा। संस्थान के बैच संख्या 69 के एसएमओ ट्रेड के नौ तथा बैच संख्या 57 के एक अभ्यर्थी का प्रतिष्ठित कंपनी इंटिमेट फैशन, चेन्नई में नौकरी के लिए चयन हुआ। चयनित सभी 10 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किया गया। ऑफर लेटर मिलने के बाद सभी चयनित अभ्यर्थी ट्रेनर अनिता कुमारी के साथ चेन्नई के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर कल्याण गुरुकुल के प्रिंसिपल प्रवीन सिन्हा ने चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थी मेहनत और लगन के साथ कार्य करते हुए अपने परिवार एवं संस्थान का नाम रोशन करें। उन्होंने अभ्यर्थियों की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। मौके पर ट्रेनर उज्ज्वल राय, रौशन पांडेय, अनुज सिंह, अनिता कुमारी, व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.