पाकुड़, अक्टूबर 4 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। साहिबगंज में गंगा कटाव के कारण कई दिनों से प्रभावित साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस के रविवार को चलने की उम्मीद थी। परिचालन दिखाई देने के बाद कई लोगों ने टिकट बुक करा लिया, लेकिन बाद में ट्रेन रद्द होने का संदेश मिलने से उनकी यात्रा योजना बिगड़ गई। बुक टिकट रद्द होने के बाद दूसरी ट्रेनों में सीट तलाशने की स्थिति बनी। तत्काल टिकट मिलना भी आसान नहीं रहा। इस ट्रेन से पाकुड़ से रामपुरहाट, बोलपुर-शांतिनिकेतन, बर्द्धमान, बंडेल और हावड़ा जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी है। वहीं 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस के रद्द रहने से हावड़ा की ओर जाने वालों के सामने एक और विकल्प कम हो गया है। यह भी पढ़ें- गंगा के तटबंध की कटिंग से साहिबगंज-महाराजपुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन पांचवें दिन भी प्रभावित...