पाकुड़, सितम्बर 30 -- Pakur News: महेशपुर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों आवारा एवं हिंसक कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। जिस वजह से न सिर्फ अभिभावक बल्कि पशुपालक व राहगीर भी भयभीत नजर आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि विगत 28 सितंबर को एक पागल कुत्ते ने प्रखंड के कई गांवों के दो दर्जन से अधिक महिला, पुरूष व बच्चों तथा मवेशियों को काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया था। हालांकि कुत्ते के आतंक से आक्रोशित ग्रामीणों ने अंतत: उसे पीट-पीटकर मार डाला। पर वर्तमान में भी महेशपुर से सीलमपुर तथा सीलमपुर से महेशपुर मुख्य सड़क पर आवारा व हिंसक कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। ऐसे कुत्ते लगभग 7 से 35 एक साथ झुंड बनाकर घूमते हैं। इतने बड़े झुंड को रास्ते में देखकर कोई भी राहगीर खौफ से कांप उठता है。

ग्रामीणों की परेशानियां हालत यह है कि यह झुंड अकेले लोगों, मोटरसाइकिल ...