Pakur News: आवारा कुत्ते के हमले से तीन वर्षीया मासूम जख्मी
पाकुड़, जुलाई 3 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड के बन्नोग्राम गांव में एक आवारा कुत्ते के हमले में तीन वर्ष चार माह की मासूम सोनम रविदास घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, सागर दास की पुत्री सोनम बुधवार की शाम अपने घर के पास खेल रही थी, तभी एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर शरीर पर पंजा मार दिया, जिससे वह जख्मी हो गई। घटना के बाद परिजन उसे शुक्रवार को प्राथमिक उपचार के लिए पाकुड़िया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. वसीम राजा ने उसकी जांच कर घाव का उपचार किया और एंटी-रैबीज इंजेक्शन लगाया। चिकित्सक ने बताया कि समय पर इलाज मिलने से बच्ची की स्थिति सामान्य है और वह खतरे से बाहर है। इस दौरान डॉ. वसीम राजा ने बताया कि पूर्व की तुलना में प्रखंड में डॉग बाइट के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने कहा कि पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.