Pakur News: आयुष जांच शिविरों में 217 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
पाकुड़, सितम्बर 21 -- Pakur News: 11 वें आयुर्वेद दिवस के प्रचार-प्रसार एवं आमजनों को आयुर्वेद पद्धति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयुष विभाग, पाकुड़ द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयुष जांच शिविरों का आयोजन किया गया। आयोजित शिविरों में कुल 217 लाभुकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार उन्हें निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। आयुष जांच शिविर का आयोजन पाकुड़ प्रखंड के चन्द्रपाड़ा, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सवालापुर एवं हाथीबथान, अमड़ापाड़ा प्रखंड के मालीपाड़ा तथा पाकुड़िया प्रखंड के पत्थरडांगा एवं मोंगलाबांध में किया गया। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों डॉ. अबुतालिब शेख, डॉ. सौरभ विश्वास, डॉ. प्रेम प्रकाश, अफरोज आलम, डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. संतोष कुमार यादव एवं डॉ. बीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.