पाकुड़, अगस्त 23 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत डोमनगड़िया पंचायत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनडीगा से पानी का मोटर चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी तब हुई, जब रविवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत सीएचओ मौसमी खातून करीब 11:00 बजे केंद्र पहुंचीं। उन्होंने देखा कि मोटर लगाए जाने वाले स्थान को तोड़ा गया है। संदेह होने पर जब उन्होंने आसपास जांच की तो वहां से पानी का मोटर गायब मिला। इसके बाद सीएचओ मौसमी खातून ने मामले की सूचना संबंधित लोगों को दी। घटना को लेकर उन्होंने पाकुड़िया थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया गया है। स्वास्थ्य केंद्र से मोटर चोरी होने के कारण वहां पानी की व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में भी परेशानी उ...