Pakur News: आदिवासी दिवस पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
पाकुड़, अगस्त 10 -- Pakur News: हिरणपुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड प्रशासन की ओर से विभिन्न स्थानों पर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बीडीओ टुडू दिलीप एवं सीओ मनोज कुमार ने सबसे पहले रामनाथपुर स्थित सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद अधिकारियों ने हाई स्कूल मोड़ स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान अधिकारियों ने महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों और विचारों को अपनाने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: विश्व आदिवासी दिवस पर मधुपुर में निकली पदयात्रा यह भी पढ़ें- विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.