Pakur News: आज सुबह निकलेगी भव्य कलश यात्रा, शारदीय नवरात्र का होगा शुभारंभ
पाकुड़, अक्टूबर 10 -- नवरात्र की तैयारियां और कलश यात्रा Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। रविवार सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होगा। इसे लेकर पूजा समितियों की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति डाकबंगला परिसर में पूजा पंडालों को आकर्षक रूप देने के साथ-साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। वहीं नवरात्र को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। कलश यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पूजा समितियों की ओर से धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। जबकि मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.