पाकुड़, अक्टूबर 30 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। सीडीपी नीलू रानी की उपस्थिति में स्वच्छ भारत अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र साहेबराम, अभुवा- 1 आंगनबाड़ी केंद्र एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका, महिला पर्यवेक्षिका चंदा रविदास, मोनिका, अग्नेस मालतो, प्रतिभा प्रधान व अन्य महिलाओं ने मिलकर केंद्र परिसर की साफ-सफाई की। स्वच्छता अभियान के दौरान झाड़ू लगाकर आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। साथ ही लोगों को अपने घर, गांव एवं आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बताया गया कि स्वच्छ वातावरण ...