पाकुड़, जुलाई 22 -- Pakur News: लिट्टीपाड़ा। थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा घरमपुर मुख्य सड़क डहरलहंगी के समीप सोमवार देर रात तेज रफ्तार गिट्टी लदा ट्रेलर असंतुलित होकर सड़क के किनारे पलट गया। घटना में ट्रेलर का उपचालक घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से गोड्डा के सुंदरपहाड़ी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार टेलर संख्या जेएच 04 एए 6511 हिरणपुर थाना क्षेत्र के पत्थर क्रेसर से गिट्टी लोड कर लिट्टीपाड़ा घरमपुर के रास्ते गोड्डा की ओर जा रहा था कि डहरलहंगी ढलान में टेलर असंतुलित होकर सड़क किनारे जाकर पलट गया। जिससे टेलर में लदा सारा गिट्टी सड़क पर बिखर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच ट्रक का जायजा लिया एवं घायल उपचालक को हॉस्पिटल पहुंचाने में मदद किया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: माटीहाना - चाकुलिया सड़क पर अनियंत्रित ट्रेल...