पाकुड़, अगस्त 5 -- Pakur News: ​पाकुड़, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झिकरहटी गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 95 लीटर अवैध देशी महुआ शराब बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। ​इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम झिकरहटी गांव में छापामारी कर 95 लीटर अवैध देशी महुआ शराब 75 लीटर तीन प्लास्टिक जार में और 20 लीटर के 20 प्लास्टिक बोतल में भरी शराब को जप्त किया है । शराब परिवहन में प्रयुक्त एक टोटो के साथ तीन अवैध शराब के तीन तस्कर भी गिरफ्तार किए गए ...