पाकुड़, सितम्बर 29 -- Pakur News: महेशपुर। थाना क्षेत्र के देवपुर गांव के समीप थाना प्रभारी रवि शर्मा ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार देर रात को एक बालू लदे ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। जब्त ट्रैक्टर को थाना परिसर में रखा गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद रात के अंधेरे में अवैध बालू की ढुलाई की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ महेशपुर-शहरग्राम मुख्य सड़क पर स्थित देवपुर गांव के पास छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान ट्रैक्टर संख्या जेएच 16 ए 5578 बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखते ही अंधेरा का मौका पाकर ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। इसकी सूचना खनन विभाग के वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है। विभागी...