Pakur News: अवैध पार्किंग को लेकर 11 ट्रक से 11 हजार वसूला गया जुर्माना
पाकुड़, सितम्बर 24 -- Pakur News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चांचकी पुल पर अवैध तरीके से ट्रकों की पार्किंग के खिलाफ गुरूवर को परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 11 ट्रकों से बतौर जुर्माना 11 हजार रूपए वसूला। जिला परिवहन पदाधिकारी मो़ मुजाहिद अंसारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के क्रम में पुल पर गलत तरीके से खड़े ट्रकों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन कर ट्रकों को खड़ा करने को लेकर 11 ट्रकों पर कार्रवाई की गई और प्रत्येक ट्रक पर 1000 रूपए के हिसाब से 11 ट्रकों से 11 हजार रूपए जुर्माना वसूला गया। साथ ही कार्रवाई के क्रम में परिवहन विभाग की टीम के द्वारा ट्रक चालकों को चांचकी पुल पर दोबारा अवैध तरीके से वाहन नहीं खड़ा करने की हिदायत दी गई।
कार्रवाई का विवरण जिला परिवहन पदाधिकारी मो़ मुजाहिद अंसारी ने कहा कि चांचकी पुल सहित जिले के किसी भी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.