पाकुड़, जुलाई 31 -- Pakur News: जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई और सख्त की जाएगी। गुरुवार को उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से आयोजित जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में अभियान की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- अवैध खनन पर उपायुक्त सख्त, नियमित छापेमारी एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश अधिकारियों के निर्देश उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को खनिज परिवहन में लगे वाहनों और चालानों की नियमित जांच करने तथा अवैध खनन की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने को कहा। प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े अधिकारियों को खदानों का औचक निरीक्षण करने, कोयला चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने और कोयला ढोने वाले सभी वाहनों को...