पाकुड़, अक्टूबर 28 -- Pakur News: पिछले कई दिनों से क्षेत्र में तेज धूप देखने को मिल रही थी। दिन के समय धूप के कारण लोग गर्मी महसूस कर रहे थे। लेकिन बुधवार को मौसम का मिजाज अचानक बदलता नजर आया। चक्रवातीय तूफान अर्नब के संभावित प्रभाव के बीच हिरणपुर क्षेत्र के आसमान में बादल छा गए। लंबे समय से तेज धूप का सामना कर रहे लोगों को मौसम में आए इस बदलाव से राहत की उम्मीद जगी है। बुधवार को आसमान में बादलों की आवाजाही के कारण मौसम का नजारा बदला हुआ दिखाई दिया। अब तक जहां आसमान साफ रहने के साथ तेज धूप निकल रही थी। यह भी पढ़ें- UP Rain: तूफान अर्नब से गिरेगा पारा, आंधी-बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड, अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम? वहीं बादलों के छाने से मौसम का रुख बदल गया। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड भी महसूस की जा रही थी। ऐ...