पाकुड़, जुलाई 31 -- Pakur News: अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। ​खरीफ फसल के इस व्यस्त मौसम में प्रखंड के किसान खाद की कालाबाजारी से बेहद परेशान हैं। अमड़ापाड़ा प्रखंड में सरकारी दरों को दरकिनार कर उर्वरकों की मनमानी कीमत पर बिक्री की जा रही है। 266.50 रुपये एमआरपी वाली 45 किलोग्राम नीम-कोटेड यूरिया की बोरी 400 रुपये तक में बेची जा रही है। वहीं 1350 रुपये की 50 किलोग्राम एनपीएस (20:20:0:13) खाद के लिए किसानों से 2200 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। ​धान की खेती के इस अहम समय में किसानों के पास मजबूरी में अधिक दाम चुकाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। विभागीय सुस्ती और नियमित जांच न होने से मुनाफाखोर दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: खाद एवं बीज की कालाबाजारी रोकने को ले जिला कृषि पदाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन उर्वरक नियंत्र...