पाकुड़, अक्टूबर 26 -- शरद पूर्णिमा पर मां लक्खी की पूजा Pakur News: प्रखंड क्षेत्र के अमड़ापाड़ा, बासमती और डुमरचिर गांव में रविवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर मां लक्खी की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गयी। इस दौरान मंदिरों में भक्तिमय माहौल रहा और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां लक्खी की पूजा कर परिवार की सुख-शांति, खुशहाली और क्षेत्र की समृद्धि की कामना की। अमड़ापाड़ा के पुराना हॉस्पिटल रोड स्थित सार्वजनिक लक्ष्मी मंदिर, बासमती गांव के सार्वजनिक लक्ष्मी मंदिर तथा डुमरचिर स्थित दुर्गामंदिर परिसर में मां लक्खी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी। अमड़ापाड़ा के लक्खी मंदिर में श्रद्धालु अपने-अपने घरों से भोग और प्रसाद की थालियां लेकर पहुंचे तथा मां लक्खी को अर्पित कर परिवार की खुशहाली की प्रार्...