Pakur News: अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन जांच अभियान
पाकुड़, जुलाई 24 -- Pakur News: अमड़ापाड़ा। जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा के नेतृत्व में विशेष एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, वाहन की डिक्की तथा संदिग्ध व्यक्तियों की गहन तलाशी ली। साथ ही वाहन चालकों से आवश्यक पूछताछ कर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने बताया कि अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.