Pakur News: अज्ञात वाहन के धक्के से बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस
पाकुड़, जुलाई 18 -- Pakur News: लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। सिगलोंम ओपी थाना क्षेत्र के धर्मपुर मोड़ के समीप शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, सिगलोंम ओपी क्षेत्र के धनगढ़ा सड़क टोला निवासी हालु मुर्मू 50 वर्ष देर रात एक स्थानीय फुटबॉल मैच देखकर अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान धर्मपुर मोड़ के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हालु मुर्मू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दिया।
पुलिस कार्रवाई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में सिगलोंम ओपी थाना प्रभारी बलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.