Pakur News: अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
पाकुड़, अक्टूबर 5 -- Pakur News: सिमलोंग ओपी क्षेत्र के कुंजबोन-सिमलोंग मुख्य सड़क बरमासिया के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सिमलोंग ओपी क्षेत्र के बेहरा गांव निवासी लुखिराम सोरेन 45 वर्ष कुंजबोन से अपने घर की ओर जा रहा था कि किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच घायल को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लिट्टीपाड़ा पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सिमलोंग ओपी प्रभारी सुखदेव साह ने बताया कि अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। यह भी पढ़ें- Pakur News: अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया गया है।आगे मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.