पाकुड़, अगस्त 26 -- Pakur News: इस्लाम के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश पर ईद-मिलादुन्नबी पूरी अकीदत, उल्लास और एहतराम के साथ मनाया गया। इस मुबारक मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें समाज के हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ​जुलूस में मुस्लिम नौजवानों, बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की भारी उपस्थिति देखने को मिली। जुलूस के दौरान पूरी फिज़ा 'लब पे पैगाम-ए-मोहब्बत है' के नारों और दिल को छू लेने वाली नाते-पाक की गूंज से सराबोर रही। इस दौरान पूरा इलाका इस्लामिक संस्कृति और रूहानी रंग में रंगा नजर आया। ​पर्व के सिलसिले में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों और इमामबाड़ों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कुरआनख्वानी और मिलाद महफिलों का दौर चला, जिसमें उलेमाओं और वक्ताओं ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की...