Pakur News: अकवान चक्रवात से किसानों की बढ़ी चिंता
पाकुड़, नवम्बर 21 -- बारिश से धान की फसल पर संकट Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। चक्रवात अकवान के प्रभाव से लगातार दूसरे दिन हो रही बारिश और बूंदाबांदी ने जहां आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं किसानों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। मौसम के अचानक बदले मिजाज से क्षेत्र के किसान अपनी धान की फसल को लेकर चिंतित हैं। खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल के साथ-साथ कटाई के बाद खलिहानों में रखी उपज के भी बारिश से प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। गौरतलब है कि इन दिनों प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में किसान धान की कटाई और उपज को सुरक्षित रखने के काम में जुटे हुए हैं। कई गांवों में धान की कटाई पूरी हो चुकी है, जबकि कुछ किसानों की फसल अभी भी खेतों में खड़ी है। वहीं जिन किसानों ने धान की कटाई कर ली है, उनकी उपज खेतों और खलिहानों में रखी हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.