पाकुड़, अगस्त 13 -- Pakur News: अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। ​अंचल से जुड़े विभिन्न कागजातों में फर्जी हस्ताक्षर किए जाने की शिकायत पर अंचल अधिकारी औसाफ अहमद खान ने क्षेत्र के तीन प्रज्ञा केंद्रों की जांच की। ​बताया जाता है कि अंचल कर्मचारी ने सीओ को सूचना दी थी कि कुछ प्रज्ञा केंद्रों द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी कागजात तैयार और ऑनलाइन किए जा रहे हैं। मामला संज्ञान में आते ही अंचल अधिकारी जांच के लिए पाडेरकोला, शहरघाटी और जराकी स्थित प्रज्ञा केंद्रों में पहुंचे और दस्तावेजों की पड़ताल की। जांच के क्रम में केंद्रों से कई कागजात जब्त कर अंचल कार्यालय लाए गए हैं।​मामले की जानकारी देते हुए सीओ औसाफ अहमद खान ने बताया कि अंचल कर्मचारी की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: जिला पंचायत का वरिष्ठ लिपिक निलंबित,...