नई दिल्ली, फरवरी 18 -- हमPAK vs NAM Live Score: आज पाकिस्तान और नामीबिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 35वां मैच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में 200 रनों का टारगेज दिया है। पाकिस्तान ने 'करो या मरो' मैच में टॉस जीतकर निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 199 रन टोरे। ओपनर साहिबजादा फरहान ने शतक जमाया। उन्होंने 58 गेंदों में 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। शादाब खान ने 22 गेंदों में नाबाद 36 रन बटोरे, जिसमें एक चौका और तीन सिक्स हैं। कप्तान सलमान अली आगा (23 गेंदों में 38) फिफ्टी से चूक गए। सईम अयूब ने 14 और पांच रनों का योगदान दिया। नामीबिया के लिए जैक ब्रासेल ने दो जबकि कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने एक विकेट चटकाया। पाकिस्तान टीम बुधवार को जीत दर्ज करते ही सुपर-8 का टिकट कटा लेगी। ह...